Skip to content
Shining Times News Media: The Public News Media of BHARAT

Shining Times News Media: The Public News Media of BHARAT

The Public News Media of Bharat

cropped-Advt.-Banner.jpeg
Primary Menu
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
    • मतदाता सूची अपडेटेड एंड एडवांस्ड
    • जादुई किताब – पांच दिन में ऐसे बने सरपंच
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने गाने
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने नारे
    • ग्राम नेता के आकर्षक पोस्टर और अन्य सामग्री
    • ग्रामीण भारत
    • मिले ग्राम नेता से
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
    • SHINING TIMES Nov. 2026 E Edition
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के साथी
      • स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन
      • EAGLE SOFTWARES & PRINTERS
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के अग्रदूत
    • मीडिया फ्रेंड
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
    • SHINING TIMES Editorial Board
    • मीडिया फ्रेंड
Live
  • Home
  • रुपया - पैसा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ने पकड़ी रफ्तार
  • राजस्थान डायरी
  • रुपया - पैसा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट ने पकड़ी रफ्तार

Shining Times News Media 1 June 2026 1 minute read
NPIC-2023121421128
Share Shining Times with the world

यदि दूरदर्शी और सकारात्मक परिणाम देने की सोच के साथ कार्य किया जाए, तो कुछ भी असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इसी विजन के चलते राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट नई रफ्तार पकड़ रहा है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी ‘पैमाना’ रिपोर्ट के आंकड़े विकास की यही कहानी बयां कर रहे हैं। इसके अनुसार राजस्थान में रेलवे, सड़क, ऊर्जा, पेट्रोलियम और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की लगभग 2.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कुल 81 परियोजनाएं प्रगतिरत हैं।
राजस्थान रिफाइनरी: पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में क्रांतिकारी कदम—
प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक राजस्थान रिफाइनरी परियोजना का जल्द ही उद्घाटन किया जाना है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इस परियोजना की लागत 79 हजार 459 करोड़ रुपये है। बाड़मेर के पचपदरा में बनी इस रिफाइनरी से ना केवल राजस्थान बल्कि पूरे पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही बाड़मेर में एचपीसीएल द्वारा 461 करोड़ रुपये की लागत से पेट्रोकेमिकल निकासी एवं विपणन टर्मिनल परियोजना भी प्रगति पर है, जिसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
एनर्जी ट्रांसमिशन से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता राजस्थान—
राजस्थान में ऊर्जा के क्षेत्र में काफी संभावनाएं होने के कारण बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक की एनर्जी ट्रांसमिशन की 19 परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें बहुराज्यीय प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। इनमें 25 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली ‘राजस्थान पार्ट-1 पावर ट्रांसमिशन परियोजना’ राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश तक फैली है।
पटरी पर रफ्तार पकड़ रहा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर—
रेलवे क्षेत्र की बात की जाए, तो राजस्थान में उत्तर-पश्चिम रेलवे की 23 परियोजनाएं चल रही हैं, जिनकी लागत 1 लाख 64 हजार 998 करोड़ रुपये है। जिनमें लगभग 1 लाख 55 हजार 524 करोड़ रुपये की लागत की 10 बहुराज्यीय परियोजनाओं के अलावा प्रदेश में भी कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। एक लाख 24 हजार करोड़ रुपये की लागत से गुजरात-हरियाणा-महाराष्ट्र-राजस्थान और उत्तरप्रदेश से गुजरने वाले वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य पूर्ण होने जा रहा है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले प्रोजेक्ट्स में 968 करोड़ रुपये की देवगढ़ मदारिया से नाथद्वारा, 166 करोड़ रुपये की नाथद्वारा-नाथद्वारा टाउन, 799 करोड़ रुपये की पुष्कर-मेड़ता सिटी, 189 करोड़ रुपये लागत की पोकरण-रामदेवरा नई रेल लाइन ऐतिहासिक कदम साबित होंगे। वहीं, 166 करोड़ रुपये की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव एवं कार्यशाला डिपो परियोजना, 1 हजार 634 करोड़ की अजमेर-चंदेरिया दोहरीकरण, 468 करोड़ की सादुलपुर-चूरू दोहरीकरण, 747 करोड़ की धौलपुर-सरमथुरा गेज परिवर्तन, 967 करोड़ की गुढ़ा-ठाठा मीठड़ी नई रेल परियोजना, 1 हजार 203 करोड़ की सवाईमाधोपुर-जयपुर रेलवे लाइन तथा 1 हजार 390 करोड़ रुपये की आगरा फोर्ट-बांदीकुई दोहरीकरण जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स भी प्रदेश में चल रहे हैं।
सरपट दौड़ रहा सड़कों के विकास का रथ—
राजस्थान में सड़क मार्गों के विकास के जरिये आधारभूत संरचनाओं का विकास रथ भी तेज गति से दौड़ रहा है। प्रदेश में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ एनएचएआई के द्वारा लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की 28 सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें राजस्थान से गुजरने वाला लगभग 6 हजार 500 करोड़ रुपये के अधिक की लागत का दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट भी शामिल है। वहीं, लगभग 195 करोड़ की लागत से एनएच-25 पर पचपदरा-बागुंडी खंड का चार लेन और 379 करोड़ की लागत से अजमेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यावर-गोमती चार लेन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार एनएच-11 पर फतेहपुर, मंडावा और झुंझुनूं बाईपास 186 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुका है। एनएच-162 पर 606 करोड़ रुपए की लागत से नाथद्वारा से भटेवर तक का उन्नयन जैसे कई राजमार्गों पर विकास कार्य प्रगतिरत हैं।
रनवे पर राजस्थान की ऊंची ‘उड़ान’—
राजस्थान में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण 2 हजार 874 करोड़ रुपये लागत की 3 महत्वपूर्ण परियोजनाएं क्रियान्वित कर रहा है। बूंदी-कोटा में 1 हजार 507 करोड़ की नई ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना को अगस्त 2025 में स्वीकृति मिली और नवंबर 2027 तक पूर्ण होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह परियोजना हाड़ौती क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसी प्रकार उदयपुर हवाई अड्डे पर 887 करोड़ रुपए की एकीकृत टर्मिनल परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य सितंबर 2026 तय किया गया है। वहीं, जोधपुर हवाई अड्डे पर 480 करोड़ रुपए की नए घरेलू यात्री टर्मिनल परियोजना लगभग पूर्ण हो चुकी है।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि राजस्थान एक आधुनिक और सुदृढ़ अवसंरचना वाले राज्य के रूप में उभर रहा है। लगभग 2.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 81 केंद्रीय परियोजनाएं, राजस्थान रिफाइनरी, सौर ऊर्जा संचरण नेटवर्क, रेलवे का आधुनिकीकरण, नए हवाई अड्डे और चौड़े राजमार्गों के जरिये राजस्थान अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है।
Shining Times News Media

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

Author

  • Shining Times News Media

    शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

    View all posts

About The Author

Shining Times News Media

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

See author's posts


Share Shining Times with the world

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वज्र प्रहार भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी एक आरएएस सहित 20 की गई नौकरी, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद
Next: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभागीय जांच के 19 प्रकरणों का किया निस्तारण —अनुशासनहीन कार्मिकों के विरूद्ध वार्षिक वेतन वृद्धियां एवं पेंशन रोकने की कार्रवाई

Related Stories

375px-Dry-Field
  • ग्रामीण भारत
  • मारवाड़ - गोडवाड टाइम्स
  • राजस्थान डायरी

राजस्थान में 13 जिले अकालग्रस्त घोषित

Shining Times News Media 26 October 2026 0
250282_HomePage_63a14be3-5270-46b6-a53b-995ba304e0f5
  • Shining Times Special Reports
  • राजस्थान डायरी

Overseas Rajasthanis are spreading the fragrance of Rajasthan’s soil across the world Invest to the maximum in a changing Rajasthan — Chief Minister Bhajan Lal Sharma

Shining Times News Media 26 August 2026
Cover Photo
  • EVENTS
  • Shining Times Special Reports
  • रंग रसिया
  • राजस्थान डायरी

कला, संस्कृति, फैशन और ग्लैमर का संगम बना ‘ग्लैम ऑफ बॉलीवुड, सीजन-2’

Shining Times News Media 16 August 2026

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-02 at 5.42.37 AM
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

अजीम गोल्ड कप क्वार्टर फाइनल : सोलफिल फाइटर्स ने 146 रन से नारायणा क्रिकेट अकादमी को हराया।

Shining Times News Media 2 November 2026 0
Sidhant Sharma, in center
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

नारायणा क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से आर एस क्रिकेट अकादमी को हरा कर मैच को किया रोमांचक। मैन ऑफ द मैच नारायणा क्रिकेट अकादमी के सिद्धांत शर्मा रहे।

Shining Times News Media 29 October 2026 0
Gorav Saini
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

जयपुर कॉल्टस क्रिकेट अकादमी ने नारायणा क्रिकेट अकादमी को 15 रन से हराया। गौरव सैनी रहे मैन ऑफ द मैच

Shining Times News Media 29 October 2026 0
3 copy
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

अब्बास क्रिकेट क्लब ने अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी को क्वार्टर फाइनल में हरा कर किया टूर्नामेंट से बाहर।

Shining Times News Media 28 October 2026 0
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
    • मतदाता सूची अपडेटेड एंड एडवांस्ड
    • जादुई किताब – पांच दिन में ऐसे बने सरपंच
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने गाने
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने नारे
    • ग्राम नेता के आकर्षक पोस्टर और अन्य सामग्री
    • ग्रामीण भारत
    • मिले ग्राम नेता से
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
    • SHINING TIMES Nov. 2026 E Edition
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के साथी
      • स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन
      • EAGLE SOFTWARES & PRINTERS
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के अग्रदूत
    • मीडिया फ्रेंड
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
    • SHINING TIMES Editorial Board
    • मीडिया फ्रेंड
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.