Skip to content
Shining Times News Media: The Public News Media of BHARAT

Shining Times News Media: The Public News Media of BHARAT

The Public News Media of Bharat

cropped-Advt.-Banner.jpeg
Primary Menu
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
    • मतदाता सूची अपडेटेड एंड एडवांस्ड
    • जादुई किताब – पांच दिन में ऐसे बने सरपंच
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने गाने
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने नारे
    • ग्राम नेता के आकर्षक पोस्टर और अन्य सामग्री
    • ग्रामीण भारत
    • मिले ग्राम नेता से
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
    • SHINING TIMES Nov. 2026 E Edition
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के साथी
      • स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन
      • EAGLE SOFTWARES & PRINTERS
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के अग्रदूत
    • मीडिया फ्रेंड
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
    • SHINING TIMES Editorial Board
    • मीडिया फ्रेंड
Live
  • Home
  • राजा - नीति
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा में स्मार्ट और सशक्त पुलिसिंग का दिया संदेश— कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और पुलिसकर्मियों के कल्याण पर बड़ा फोकस
  • ऑर्डर - ऑर्डर
  • राजस्थान डायरी
  • राजा - नीति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट घोषणा में स्मार्ट और सशक्त पुलिसिंग का दिया संदेश— कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और पुलिसकर्मियों के कल्याण पर बड़ा फोकस

Shining Times News Media 28 February 2026 1 minute read
235736_HomePage_d1af3f24-de28-4ef3-923f-a26c7c643c8c
Share Shining Times with the world

राजस्थान सरकार के बजट 2026-2027 के तहत वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा ने विधानसभा में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, कैडर पुनर्गठन तथा पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इन घोषणाओं में उन्होंने स्मार्ट और सशक्त पुलिसिंग का संदेश देते हुए राजस्थान पुलिस में संसाधन, संरचना और मानवबल के व्यापक विस्तार का रोडमैप प्रस्तुत किया।
कैडर पुनर्गठन से 7 हजार से अधिक कार्मिकों को मिलेंगे पदोन्नति के अवसर—
पुलिस विभाग में तकनीकी संवर्ग में वर्ष 1998 में नियुक्त कॉन्स्टेबल वर्तमान में भी कॉन्स्टेबल के पद पर ही कार्यरत हैं जबकि सिविल पुलिस में 1998 में नियुक्त कॉन्स्टेबल पदोन्नति प्राप्त कर सहायक उप निरीक्षक बन चुके हैं। इन स्थितियों में तकनीकी संवर्ग के कर्मियों में निराशा के भाव उत्पन्न हो रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने तकनीकी संवर्ग के कार्मिकों को बेहतर पदोन्नति अवसर उपलब्ध कराने के लिए कैडर पुनर्गठन का निर्णय लिया है। इससे तकनीकी पदों के 7000 से अधिक कार्मिकों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। यह निर्णय न केवल विभागीय दक्षता बढ़ाएगा, बल्कि कार्मिकों की कार्यकुशलता व मनोबल को भी सुदृढ़ करेगा।
डायल 112/100 से जुड़ेंगे थाने, मिलेंगे 1250 वाहन, बढ़ेगा त्वरित रिस्पॉन्स—
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए थानों एवं गश्ती दलों को डायल 112/100 प्रणाली से जोड़ते हुए चरणबद्ध रूप से 1,250 नए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही 2,500 अतिरिक्त कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर फील्ड मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसकी निगरानी और क्रियान्वयन की समेकित व्यवस्था की जाएगी, जिससे ERSS का वर्तमान रेस्पॉन्स समय जो 9.25 मिनट है, उस समय में और सुधार हो जाएगा व लोगों को त्वरित पुलिस रिस्पांस मिल पाएगा।
महिला अपराध उन्मूलन हेतु कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का होगा विस्तार—
वर्तमान में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए 46 पुलिस जिलों में 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट कार्यरत है। मुख्यमंत्री शर्मा ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की संख्या 500 से बढ़ाकर 600 करने की घोषणा की है। यह कदम महिला सुरक्षा व महिला अपराध उन्मूलन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विशेष प्रशिक्षित ‘राज्य विशेष पुलिस बल’ का गठन प्रस्तावित—
वर्तमान में राज्य के महत्वपूर्ण भवनों एवं संस्थानों—लोकभवन, विधानसभा, उच्च न्यायालय, मुख्यमंत्री आवास, हवाई अड्डों तथा औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा सिविल पुलिस व आरएसी द्वारा की जाती है।  अब मुख्यमंत्री शर्मा ने इन स्थलों की सुरक्षा विशेष दक्षता के साथ कराने की दृष्टि से  विशेष रूप से प्रशिक्षित ‘राज्य विशेष पुलिस बल’ के गठन का प्रस्ताव रखा है। इस दल को विशेष आधुनिक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ  विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा जिससे इन संस्थाओं की और बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
सुशासन के लिए प्रशासनिक इकाइयों की स्थापना व क्रमोन्नति—
मुख्यमंत्री  शर्मा ने प्रदेश में विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों की स्थापना व क्रमोन्नयन के साथ-साथ सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधायें विकसित किये जाने के लिए विभिन्न कार्य करवाने की घोषणा की है। इसके तहत लूणी-जोधपुर व पीसांगन-अजमेर में नवीन वृत / पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय, तेल फैक्ट्री पुलिस चौकी बारां, बाछडाऊ (चौहटन), महावीर नगर-बाड़मेर व नाडोल-जोधपुर को पुलिस चौकी से पुलिस थाना में क्रमोन्नत किया है। इसी प्रकार  पिनान (रैणी)-अलवर में पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा।
मजबूत होगी पुलिस संरचना—
प्रदेश में विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों की स्थापना एवं क्रमोन्नयन के साथ पुलिस संरचना को भी मजबूत किया जाएगा। नए पुलिस वृत्त, पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय तथा पुलिस चौकियों को थानों में क्रमोन्नत करने जैसे कदम पुलिस तंत्र को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने इन घोषणाओं  के माध्यम से राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के हितों और कल्याण को भी समान प्राथमिकता दी है। राजस्थान पुलिस द्वारा बजट 2026-27 को पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Bhanwar Singh Ranawat, Editor - in - Chief

<div class="n6owBd awi2gc" data-sfc-cp="" data-sfc-root="ep" data-hveid="CAIIAAgACAQQAA" data-complete="true" data-copy-service-computed-style="font-family: ">भंवर सिंह राणावत भारत के पत्रकारिता जगत में विख्यात पत्रकार, विचारक और चेंज मेकर माने जाते है। इन्होंने 2009 में लोकप्रिय मीडिया हाउस शाइनिंग टाइम्स की स्थापना कर जनता की पत्रकारिता, जनता के द्वारा जैसे अद्वितीय लोक पत्रकारिता मॉड्यूल का इजाद किया।</div>

Author

  • Bhanwar Singh Ranawat, Editor - in - Chief
    भंवर सिंह राणावत भारत के पत्रकारिता जगत में विख्यात पत्रकार, विचारक और चेंज मेकर माने जाते है। इन्होंने 2009 में लोकप्रिय मीडिया हाउस शाइनिंग टाइम्स की स्थापना कर जनता की पत्रकारिता, जनता के द्वारा जैसे अद्वितीय लोक पत्रकारिता मॉड्यूल का इजाद किया।
    View all posts

About The Author

Shining Times News Media

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

See author's posts


Share Shining Times with the world

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में औद्योगिक परिदृश्य में आ रहा अभूतपूर्व बदलाव- – राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 से उद्योगों को मिलेगा बेहतर बुनियादी ढांचा – औद्योगिक पार्क बनेंगे राज्य की विकास यात्रा के इंजन – बढ़ेगा निवेश, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के भरपूर अवसर
Next: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ- प्रदेश को दी 16 हजार 686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात- 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Related Stories

375px-Dry-Field
  • ग्रामीण भारत
  • मारवाड़ - गोडवाड टाइम्स
  • राजस्थान डायरी

राजस्थान में 13 जिले अकालग्रस्त घोषित

Shining Times News Media 26 October 2026 0
250282_HomePage_63a14be3-5270-46b6-a53b-995ba304e0f5
  • Shining Times Special Reports
  • राजस्थान डायरी

Overseas Rajasthanis are spreading the fragrance of Rajasthan’s soil across the world Invest to the maximum in a changing Rajasthan — Chief Minister Bhajan Lal Sharma

Shining Times News Media 26 August 2026
Cover Photo
  • EVENTS
  • Shining Times Special Reports
  • रंग रसिया
  • राजस्थान डायरी

कला, संस्कृति, फैशन और ग्लैमर का संगम बना ‘ग्लैम ऑफ बॉलीवुड, सीजन-2’

Shining Times News Media 16 August 2026

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-02 at 5.42.37 AM
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

अजीम गोल्ड कप क्वार्टर फाइनल : सोलफिल फाइटर्स ने 146 रन से नारायणा क्रिकेट अकादमी को हराया।

Shining Times News Media 2 November 2026 0
Sidhant Sharma, in center
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

नारायणा क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से आर एस क्रिकेट अकादमी को हरा कर मैच को किया रोमांचक। मैन ऑफ द मैच नारायणा क्रिकेट अकादमी के सिद्धांत शर्मा रहे।

Shining Times News Media 29 October 2026 0
Gorav Saini
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

जयपुर कॉल्टस क्रिकेट अकादमी ने नारायणा क्रिकेट अकादमी को 15 रन से हराया। गौरव सैनी रहे मैन ऑफ द मैच

Shining Times News Media 29 October 2026 0
3 copy
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

अब्बास क्रिकेट क्लब ने अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी को क्वार्टर फाइनल में हरा कर किया टूर्नामेंट से बाहर।

Shining Times News Media 28 October 2026 0
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
    • मतदाता सूची अपडेटेड एंड एडवांस्ड
    • जादुई किताब – पांच दिन में ऐसे बने सरपंच
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने गाने
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने नारे
    • ग्राम नेता के आकर्षक पोस्टर और अन्य सामग्री
    • ग्रामीण भारत
    • मिले ग्राम नेता से
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
    • SHINING TIMES Nov. 2026 E Edition
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के साथी
      • स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन
      • EAGLE SOFTWARES & PRINTERS
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के अग्रदूत
    • मीडिया फ्रेंड
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
    • SHINING TIMES Editorial Board
    • मीडिया फ्रेंड
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.