सैन्य उपकरण प्रदर्शनी का आयोजन जयपुर स्थित भवानी निकेतन महाविद्यालय में हुआ।भारतीय सेना के जवानों द्वारा किए गए लाइव डेमो का अवलोकन और प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया।
मुख्यमंत्री ने आर्मी वीरांगनाओं का सम्मान करके उन्हें शत – शत नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिक असाधारण कौशल और समर्पण के साथ देश की सेवा करने में जुट गये हैं। राजस्थान वासियों के लिए गर्व की बात है कि देश में पहली बार छावनी क्षेत्र के बाहर आमजन के लिए आर्मी डे परेड का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है।