मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरपंच संघ एवं प्रशासकों के साथ ग्रामीण विकास से संबंधित विषय पर सार्थक एवं विस्तृत बातचीत की। ग्रामीण उन्नयन, प्रशासन के सुदृढ़ीकरण और जनसेवा के बहुमूल्य अनुभवों एवं रचनात्मक सुझावों पर गहन विचार किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार देश के विकास की मुख्यधारा से जुड़े और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। जिससे कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इन जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।