सीतापुरा स्थित जे ई सी सी में आयोजित राजस्थान रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 के उद्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया। इस दौरान नेशनल एआई लिटरेसी प्रोग्राम, राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी 2026, आई स्टार्ट एलएमएस, राजस्थान एवीजीसी-एक्सआर पोर्टल, राजस्थान एआई पोर्टल को लॉन्च किया।
साथ हीं होलोग्राफी के जरिए राजस्थान सरकार और गूगल, आईआईटी दिल्ली, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर सहित विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू साइन इवेंट को प्रदर्शित किया गया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में AI अब केवल तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक विकास का शक्तिशाली इंजन बन रहा है।
राजस्थान सरकार AI के नैतिक और समावेशी उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। यह कॉन्फ्रेंस राज्य को डिजिटल भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एवं राज्य मंत्री जितिन प्रसाद सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।