राष्ट्रवीर, क्षत्रिय रत्न वीर दुर्गादास राठौड़ की 387 वीं जयंती के अवसर पर क्षत्रिय युवक संघ के अनुषांगी संगठन श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने समारोह का आयोजन किया।
जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हुए दुर्गादास जयंती समारोह में श्री प्रताप फाउंडेशन के संयोजक महावीर सिंह सरवड़ी ने कहा कि दायित्व बोध और उसके निर्वहन का पर्याय है दुर्गादास राठौड़ का जीवन। उन्होंने कहा कि दुर्गादास का संघर्ष अधिकारों के लिए नहीं बल्कि कर्तव्य पालन के लिए था और यही आज हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि दुर्गादास जी का जीवन आने वाली पीढ़ीयों तक पहुंचायें ताकि उनका जीवन निखर सके। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने दुर्गादास जी जैसे महापुरुषों के निरंतर स्मरण की आवश्यकता बताई।
RPSC के पूर्व चैयरमेन ललित के पंवार ने दुर्गादास जी की स्मृति में पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता जताई एवं इसके लिए स्वयं के स्तर पर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। लोकायुक्त जस्टिस पी के लोहरा ने विभिन्न दोहों के माध्यम से दुर्गादास जी को नमन किया। आर्म फोर्स टर्मिनल के अध्यक्ष जस्टिस गोवर्धन बाढ़दार ने ऐसे महापुरुष का स्मरण करने को सौभाग्य बताया।
श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन के जयपुर जिला प्रभारी दीपेंद्र सिंह रोजदा ने शाइनिंग क्षत्रिय टाइम्स को बताया कि समारोह में भारतीय क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड, श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के नाहर सिंह, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खोजास,
देवेन्द्र सिंह बुटाटी, जितेन्द्र सिंह बसेठ, महेन्द्र सिंह खेड़ी, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित गोयल, अनुसूचित जाति वित्त आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक, राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व चैयरमेन हिदायत खान, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सांडिल्य, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजराज सिंह राजावत, युवा ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष पंकज पंचलंगिया, विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, आदि सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।