बॉलीवुड की जानीमानी पहली महिला कोरियोग्राफर सरोज खान की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर शाइनिंग टाइम्स के सानिध्य में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ।
जयपुर के सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल जेम सिनेमा में हुए स्वर्गीय सरोज खान के श्रद्धांजलि समारोह में अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पंकज ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शाइनिंग टाइम्स के संपादक भंवर सिंह राणावत, उपसंपादक और फिल्मकार सुरेश मुद्गल, उपसंपादक और समारोह संयोजक भावना शर्मा के साथ चर्चित राजस्थानी फिल्म टाइगर ऑफ राजस्थान के निर्देशक और मुख्य अभिनेता अरविंद वाघेला, फिल्म डायरेक्टर लखविंदर सिंह, ज्योतिषाचार्य महावीर कुमार सोनी, डॉग लवर दीपक मीना, फिल्म के सह निर्देशक अशोक बाफना ‘हिन्दुस्तानी’, सुभाष कुमावत, आर्यन, हर्षित माथुर, सेवानिवृत अधिकारी सुनील माथुर, जैस्मिन कुमार, हितेश कुमार, हेमन्त, दीपेंद्र सिंह गोपाल सैनी सहित कई सिनेमा प्रेमियों ने मौन रखकर मरहूम सरोज खान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पंकज ओझा ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि सरोज खान को हिंदी सिनेमा में कौन नहीं जानता। सरोज खान के डांस डायरेक्शन से बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को स्थापित किया। उनके संस्कारी डांस स्टेप्स आज भी हमारी बच्चियां गर्व से नाचती है।
गौरतलब है कि अरविंद वाघेला की राजस्थानी फिल्म टाइगर ऑफ राजस्थान में चर्चित घूमर नृत्य के लिए सरोज खान की अंतिम कोरियोग्राफी मानी जाती है। अरविंद वाघेला ने शाइनिंग बताया कि कैसे सरोज खान ने राजस्थानी फिल्म की कोरियोग्राफी करने का मन बनाया।
राजस्थानी सिनेमा के जाने माने निर्देशक लखविंदर सिंह ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि यह गर्व की बात है कि बॉलीवुड की इतनी बड़ी हस्ती ने राजस्थानी सिनेमा के लिए कोरियोग्राफी की।
सिनेमा प्रेमी महावीर सोनी ने शाइनिंग टाइम्स को बताया कि राजस्थानी फिल्म टाइगर ऑफ राजस्थान में घूमर नृत्य देखकर स्वर्गीय सरोज खान की यादें ताजा हो गई।