शाइनिंग टाइम्स के लाइट्स, कैमरा, एक्शन कार्यक्रम के पधारो म्हारे आईफा, पधारो म्हारे राजस्थान में आपका स्वागत है।
बॉलीवुड के इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड्स आईफा का काउंट डाउन शुरू हो गया है। बॉलीवुड के सिनेमा आइकन्स का आईफा का अवॉर्ड समारोह के लिए जयपुर आना गुरुवार से शुरू हो गया है। शाइनिंग टाइम्स के उपसंपादक भावना शर्मा इन सिनेमा सितारों को स्पॉट करने के लिए मुस्तैदी से जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात है।
आज बॉलीवुड के दो यूथ सिनेमा स्टार विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी को शाइनिंग टाइम्स ने हंट किया। रंगरेज, मॉनसून शूट आउट और गैंग ऑफ घोस्ट्स में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले विजय वर्मा हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप की खबरों से सुर्खियों में आए। ब्रेकअप की खबरों के बीच भी विजय वर्मा आज जयपुर एयरपोर्ट पर कुल नजर आये।
बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन के साथ इसी साल रिलीज होने वाली फिल्म सेक्शन 84 में दिखने वाले यूथ सिने स्टार अभिषेक बनर्जी कुंभ मेले में मोस्ट हंटिंग स्टार में से एक थे।उन्होंने तब महाकुंभ की भीड़ के बीच अपनी फिल्म महासंगम के सीन्स शूट किए थे। फिलहाल पधारो म्हारे आईफा, पधारो म्हारे राजस्थान। ख़म्मागणी।
भावना शर्मा शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया की उप संपादक है। निरपेक्ष और निर्भय पत्रकारिता आपकी पसंद है। शाइनिंग टाइम्स के संपूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान, शाइनिंग वूमेन सहित कई जन हितकारी अभियानों में भावना शर्मा की सक्रिय भागीदारी रही है। शिक्षा और सिनेमा क्षेत्र में आपका विशेष योगदान है।