रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे अजीम गोल्ड कप में आज पहला मुकाबला जयपुर कॉल्टस क्रिकेट अकादमी व नारायणा स्पोर्ट्स अकादमी के मध्य खेला गया। जयपुर कॉल्टस क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट्स खो कर 203 रन बनाए। कॉल्टस क्रिकेट अकादमी के गौरव सैनी ने 57 रन व अजय धाकड़ ने 35 रन व आयुष्मान सोनी ने 34 रन और अनिल कुमार ने 31 रनों का योगदान दिया। नारायणा स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमद और रोहित चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नारायणा स्पोर्ट्स अकैडमी 20 ओवर में 6 विकेट्स खो कर 188 रन ही बना सकी। नारायणा स्पोर्ट्स एकेडमी के विकास मानजू ने 65 रन व हार्दिक चौधरी ने 33 रन व मनोज मीणा ने नाबाद 32 रनों का योगदान दिया। जयपुर कॉल्टस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अयान सोनी ने दो विकेट लिए।
यह मैच जयपुर कॉल्टस क्रिकेट अकादमी ने 15 रन से जीत लिया। जयपुर कॉल्टस क्रिकेट अकादमी के गौरव सैनी मैन ऑफ द मैच रहे। Summary Scorecard 27941745