Skip to content
Shining Times News Media: The Public News Media of BHARAT

Shining Times News Media: The Public News Media of BHARAT

The Public News Media of Bharat

cropped-Advt.-Banner.jpeg
Primary Menu
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
    • मतदाता सूची अपडेटेड एंड एडवांस्ड
    • जादुई किताब – पांच दिन में ऐसे बने सरपंच
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने गाने
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने नारे
    • ग्राम नेता के आकर्षक पोस्टर और अन्य सामग्री
    • ग्रामीण भारत
    • मिले ग्राम नेता से
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
    • SHINING TIMES Nov. 2026 E Edition
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के साथी
      • स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन
      • EAGLE SOFTWARES & PRINTERS
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के अग्रदूत
    • मीडिया फ्रेंड
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
    • SHINING TIMES Editorial Board
    • मीडिया फ्रेंड
Live
  • Home
  • राजा - नीति
  • राजस्थान संपर्क जन-अभियोग निवारण का प्रभावी मंच – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • जन की बात
  • राजस्थान डायरी
  • राजा - नीति

राजस्थान संपर्क जन-अभियोग निवारण का प्रभावी मंच – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Shining Times News Media , Shining Times News Media 1 July 2026 1 minute read
245658_HomePage_d6d01f11-7741-4205-80ea-c0692c7c8631
Share Shining Times with the world

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तकनीक केवल सुविधा का साधन न होकर सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याण का प्रमुख माध्यम बने। डिजिटल शासन का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी नागरिक विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से हर योजना का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाया है। जन-धन, आधार और मोबाइल के जरिये बिचैलियों का दखल खत्म किया और डिजिटल इंडिया जैसी पहल कर तकनीक को आर्थिक विकास का साधन बनाया।
मुख्यमंत्री बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में दो दिवसीय 29वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि ई-गवर्नेंस को आसान, प्रभावी और किफायती बनाया जाए। इसी क्रम मेंयूपीआई आज लेनदेन का आसान जरिया बन चुका है। शासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी और नागरिक-केंद्रित बनाने में एआई, डेटा विश्लेषण, डिजिटल ढांचा और साइबर सुरक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में तकनीक को जनकल्याण का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। राजस्थान संपर्क जन-अभियोग निवारण का प्रभावी मंच बन चुका है। इस प्लेटफॉर्म से हर महीने ढाई से तीन लाख शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं राजस्थान संपर्क पर शिकायतों का निवारण करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी 2026 लागू की है। इसके जरिए एआई के उपयोग से प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक कार्यों का आधार तैयार हुआ है। वहीं, एवीजीसी एंड एक्सआर पॉलिसी लागू कर एनिमेशन, गेमिंग, विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल तकनीकों में युवाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एआई एवं क्वांटम कम्प्यूटिंग मिशन की भी शुरूआत की है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान देश के अग्रणी स्टार्टअप राज्यों में तेजी से उभर रहा है। पिछले दो वर्षों में यहां स्टार्टअप्स की संख्या 4 हजार से बढ़कर साढ़े आठ हजार से अधिक हो गई है। वहीं, निवेश 250 करोड़ रुपये से बढ़कर एक हजार करोड़ रुपये और रोजगार सृजन का आंकड़ा 22 हजार से बढ़कर 47 हजार से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश में 9 इन्क्यूबेशन सेंटर और 65 लॉन्चपैड स्थापित किए हैं। आई-स्टार्ट कार्यक्रम के माध्यम से हजारों युवाओं को उद्यमिता से जोड़ा गया है तथा स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण एवं स्कूली स्तर पर भी डिजिटल ढांचा सशक्त किया गया है। इसी क्रम में 65 आई-स्टार्ट लॉन्चपैड नेस्ट स्थापित कर 1 लाख 28 हजार से अधिक विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल बुनियादी ढांचे को सशक्त करने के उद्देश्य से 1 हजार 686 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का विस्तार किया है जिससे हजारों सरकारी भवन जुड़े हैं। वहीं, 3 हजार 200 से अधिक ग्राम पंचायतों में 12 हजार 500 से अधिक हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन स्थापित किए गए हैं। राजस्थान में 79 हजार से अधिक ई-मित्र कियोस्कों के माध्यम से 900 से अधिक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए एआई आधारित फोटो सत्यापन और ई-केवाईसी जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। साइबर हमलों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने के लिए आधुनिक साइबर लैब और साइबर रेंज प्लेटफॉर्म तैयार किए गए हैं ताकि हमारा डिजिटल ढांचा पूरी तरह सुरक्षित रहे। नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों तथा शैक्षणिक संस्थानों में 25 हजार से अधिक निगरानी कैमरे शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल पहचान एवं आधार सत्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न ई-गवर्नेंस पहलों के तहत राजस्थान लैंग्वेज मॉडल ट्रेनिंग हैकाथाॅन, स्वचालित नागरिक सेवा प्रदायगी मंच स्मार्ट राजस्थान परियोजना, राजस्थान इनोवेशन चैलेंज, ई-मित्र व्हाट्सएप सेवा का शुभारंभ किया। साथ ही, डिजिटल राजस्थान काॅफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। इससे पहले उन्होंने आरआईसी में तकनीकी सेवाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर स्टाॅल्स पर ई-गवर्नेंस नवाचारों की जानकारी ली।
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि गवर्नेंस, ई-गवर्नेंस और एआई इन गवर्नेंस से हम सभी को तेज सेवा, ज्यादा सेवा और सबसे बेहतर सेवा जैसी तीन प्रमुख सर्विसेज मिलती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से जेम ट्रिनिटी को शुरू किया गया। आज विश्व में सबसे ज्यादा कैशलेस ट्रांजेक्शन यूपीआई के माध्यम से हमारे देश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी व्यवस्था बनानी है, जिसमें सरकार आमजन तक उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए तेजी से पहुंचे। डेटा और एआई की मदद से ये लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। राज्य सरकार पारदर्शिता से आमजन को सशक्त बनाने और त्वरित सेवाओं के लिए प्रदेश में तकनीक को अपनाकर निरंतर बढ़ावा दे रही है।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, सचिव इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी एस. कृष्णन, सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत निवेदिता शुक्ला वर्मा, शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग रवि कुमार सुरपुर, विभिन्न राज्यों एवं विभागों के उच्चाधिकारी सहित तकनीकी क्षेत्र से जुड़े उद्यमी, विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स प्रोफेशनल्स एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
Shining Times News Media

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

Author

  • Shining Times News Media

    शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

    View all posts

About The Author

Shining Times News Media

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

See author's posts

Shining Times News Media

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

See author's posts


Share Shining Times with the world

Post navigation

Previous: यमुना जल समझौते से राजस्थान के विकास का नया युग प्रारंभ— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Next: साइबर अपराधियों के विरुद्ध राज्य सरकार सख्त, आमजन की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Related Stories

375px-Dry-Field
  • ग्रामीण भारत
  • मारवाड़ - गोडवाड टाइम्स
  • राजस्थान डायरी

राजस्थान में 13 जिले अकालग्रस्त घोषित

Shining Times News Media 26 October 2026 0
250282_HomePage_63a14be3-5270-46b6-a53b-995ba304e0f5
  • Shining Times Special Reports
  • राजस्थान डायरी

Overseas Rajasthanis are spreading the fragrance of Rajasthan’s soil across the world Invest to the maximum in a changing Rajasthan — Chief Minister Bhajan Lal Sharma

Shining Times News Media 26 August 2026
Cover Photo
  • EVENTS
  • Shining Times Special Reports
  • रंग रसिया
  • राजस्थान डायरी

कला, संस्कृति, फैशन और ग्लैमर का संगम बना ‘ग्लैम ऑफ बॉलीवुड, सीजन-2’

Shining Times News Media 16 August 2026

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-02 at 5.42.37 AM
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

अजीम गोल्ड कप क्वार्टर फाइनल : सोलफिल फाइटर्स ने 146 रन से नारायणा क्रिकेट अकादमी को हराया।

Shining Times News Media 2 November 2026 0
Sidhant Sharma, in center
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

नारायणा क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से आर एस क्रिकेट अकादमी को हरा कर मैच को किया रोमांचक। मैन ऑफ द मैच नारायणा क्रिकेट अकादमी के सिद्धांत शर्मा रहे।

Shining Times News Media 29 October 2026 0
Gorav Saini
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

जयपुर कॉल्टस क्रिकेट अकादमी ने नारायणा क्रिकेट अकादमी को 15 रन से हराया। गौरव सैनी रहे मैन ऑफ द मैच

Shining Times News Media 29 October 2026 0
3 copy
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

अब्बास क्रिकेट क्लब ने अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी को क्वार्टर फाइनल में हरा कर किया टूर्नामेंट से बाहर।

Shining Times News Media 28 October 2026 0
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
    • मतदाता सूची अपडेटेड एंड एडवांस्ड
    • जादुई किताब – पांच दिन में ऐसे बने सरपंच
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने गाने
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने नारे
    • ग्राम नेता के आकर्षक पोस्टर और अन्य सामग्री
    • ग्रामीण भारत
    • मिले ग्राम नेता से
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
    • SHINING TIMES Nov. 2026 E Edition
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के साथी
      • स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन
      • EAGLE SOFTWARES & PRINTERS
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के अग्रदूत
    • मीडिया फ्रेंड
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
    • SHINING TIMES Editorial Board
    • मीडिया फ्रेंड
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.