Skip to content
Shining Times News Media: The Public News Media of BHARAT

Shining Times News Media: The Public News Media of BHARAT

The Public News Media of Bharat

cropped-Advt.-Banner.jpeg
Primary Menu
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
    • मतदाता सूची अपडेटेड एंड एडवांस्ड
    • जादुई किताब – पांच दिन में ऐसे बने सरपंच
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने गाने
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने नारे
    • ग्राम नेता के आकर्षक पोस्टर और अन्य सामग्री
    • ग्रामीण भारत
    • मिले ग्राम नेता से
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
    • SHINING TIMES Nov. 2026 E Edition
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के साथी
      • स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन
      • EAGLE SOFTWARES & PRINTERS
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के अग्रदूत
    • मीडिया फ्रेंड
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
    • SHINING TIMES Editorial Board
    • मीडिया फ्रेंड
Live
  • Home
  • रुपया - पैसा
  • मुख्यमंत्री का दूरदर्शी विजन, राजस्थान ऑन सेमीकंडक्टर मिशन
  • राजस्थान डायरी
  • रुपया - पैसा

मुख्यमंत्री का दूरदर्शी विजन, राजस्थान ऑन सेमीकंडक्टर मिशन

Shining Times News Media 19 May 2026 1 minute read
NPIC-2023121421128
Share Shining Times with the world

तेजी से डिजिटल होती वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए समय के साथ तकनीकी रूप से खुद को सशक्त करना और अपडेट रखना जरूरी है। इसी क्रम में अपनी गौरवशाली ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत और खनिज सम्पदा के लिए मशहूर राजस्थान अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और सेमीकंडक्टर जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में भी नई पहचान स्थापित कर रहा है। भिवाड़ी में प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर की शुरुआत राजस्थान के लिए केवल एक औद्योगिक उपलब्धि नहीं, बल्कि ‘विकसित राजस्थान-2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह पहल राजस्थान को पारम्परिक औद्योगिक मॉडल से आगे बढ़ाकर उच्च तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाएगी।

राजस्थान के औद्योगिक इतिहास में मील का पत्थर-

राजस्थान के औद्योगिक इतिहास में 15 मई 2026 का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ, जब गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश, पंजाब, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बाद राजस्थान भी राष्ट्रीय तकनीकी अभियान का महत्वपूर्ण केंद्र बन गया। भिवाड़ी के सलारपुर-खुशखेड़ा क्षेत्र में एल्सीना इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित एवं 20 कंपनियों द्वारा मिलकर विकसित ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर ना केवल राजस्थान का पहला सेमीकंडक्टर क्लस्टर है, बल्कि देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी भी है।

यहां अब तक एक हजार 200 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, सहस्रा सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, सहस्रा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड और ई-पैक ड्यूरेबल लिमिटेड जैसी 11 कंपनियों ने 900 करोड़ के निवेश के साथ संचालन शुरू भी कर दिया है। जिससे 2 हजार 700 लोगों को रोजगार प्राप्त हो चुका है।

इस अत्याधुनिक क्लस्टर में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स, आरएफआईडी, ईवी कंपोनेंट्स एवं एयर कंडीशनर निर्माण से जुड़े उद्योग कार्यरत हैं। इसकी वार्षिक पैकेजिंग क्षमता वर्तमान में लगभग 6 करोड़ सेमीकंडक्टर यूनिट्स है, जिसे अगले 2-3 वर्षों में बढ़ाकर 40 करोड़ से 60 करोड़ यूनिट्स तक करने की योजना है। वहीं उन्नत पैकेजिंग तकनीकों, एसएसडी, डीआरएम तथा अन्य डेटा स्टोरेज उत्पादों के निर्माण की प्लानिंग भी की जा रही है। ऐसे में यह क्लस्टर राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में भी राज्य की भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

वैश्विक बाजार की डिजिटल अर्थव्यवस्था में मजबूत दस्तक-

आज के दौर में मोबाइल फोन से लेकर मिसाइल तक, इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, लगभग हर आधुनिक तकनीक की मूल इकाई सेमीकंडक्टर है। अब तक अमेरिका, चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे कुछ देशों का ही इस क्षेत्र में वर्चस्व रहा है। ऐसे में भारत द्वारा आत्मनिर्भरता की दिशा में दिसंबर 2021 में ”भारत सेमीकंडक्टर मिशन 1.0“ की शुरुआत एक दूरदर्शी कदम था। वहीं, केंद्रीय बजट 2026-27 में ”भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0“ के लिए 1,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जिसमें औद्योगिक नेतृत्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्रों पर जोर दिया गया है, ताकि वर्तमान के साथ भविष्य की आवश्यकता के अनुसार कुशल युवा तैयार किए जा सकें।

यह मिशन केवल चिप निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सेमीकंडक्टर उपकरण, सामग्री, डिजाइन, अनुसंधान, प्रशिक्षण और वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की भागीदारी को मजबूत करने की व्यापक रणनीति है। अनुमान है कि भारत वर्ष 2029 तक घरेलू जरूरतों के लगभग 70-75 प्रतिशत चिप्स के डिजाइन और निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल कर लेगा। साथ ही, वर्ष 2035 तक विश्व के अग्रणी सेमीकंडक्टर राष्ट्रों में शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।

विकास के तीन स्तम्भ: निवेश, कौशल विकास और रोजगार-

सेमीकंडक्टर उद्योग केवल निवेश आकर्षित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बड़े स्तर पर रोजगार सृजन का भी महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, चिप डिजाइन, पैकेजिंग, मशीन ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गुणवत्ता नियंत्रण और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में नए अवसर बनेंगे। वहीं, प्रदेश के युवाओं को उच्च तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त होंगे।

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। ”चिप्स टू स्टार्टअप“ कार्यक्रम के तहत 10 वर्षों में 85 हजार से अधिक सेमीकंडक्टर इंजीनियर्स तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें देश ने केवल 4 वर्षों में ही उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। देशभर के 323 शैक्षणिक संस्थानों में युवा सेमीकंडक्टर डिजाइन, निर्माण, पैकेजिंग और परीक्षण का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राजस्थान के 9 संस्थानों में भी इस कार्यक्रम के तहत विश्व स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। जिनकी मदद से युवा सेमीकंडक्टर चिप्स डिजाइन करने का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।

दूरदर्शी विजन एवं सकारात्मक पहल से राजस्थान बन रहा पहली पसंद-

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मार्च 2026 में जारी ”राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति“ के चलते प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए आदर्श गंतव्य साबित हो रहा है। राज्य में मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने के लिए जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र, कांकणी औद्योगिक क्षेत्र एवं अन्य क्लस्टर प्राथमिक सेमीकंडक्टर कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। जिससे उद्योगों को भूमि आवंटन व सिंगल विंडो सिस्टम के साथ ही बिजली, पानी, सड़क जैसी आधारभूत सुविधाएं त्वरित गति से उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति-2026 प्रदेश को वैश्विक सेमीकंडक्टर निर्माण का प्रमुख केन्द्र बनाने तथा आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेम्बली एण्ड टेस्ट (ओएसएटी) के साथ असेम्बली, टेस्टिंग, मार्किंग एण्ड पैकेजिंग (एटीएमपी) और सेंसर्स के क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान भी ‘सेमीकंडक्टर नीति’, ‘चिप्स टू स्टार्टअप’ जैसी पहलों से ‘भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। जिसके चलते आने वाले वर्षों में राजस्थान ना केवल बड़े निवेश और रोजगार का केंद्र बनेगा, बल्कि तकनीकी विकास की मुख्यधारा में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। वह समय अब दूर नहीं जब राजस्थान केवल ‘रेगिस्तान और पर्यटन’ की पहचान से आगे बढ़कर ‘सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स हब’ बन जाएगा।

Shining Times News Media

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

Author

  • Shining Times News Media

    शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

    View all posts

About The Author

Shining Times News Media

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

See author's posts


Share Shining Times with the world

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से समृद्ध बन रहा प्रदेश का वन-धन। इस वर्ष भी प्रदेशभर में लगाए जाएंगे 10 करोड़ पौधे
Next: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वज्र प्रहार भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी एक आरएएस सहित 20 की गई नौकरी, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद

Related Stories

375px-Dry-Field
  • ग्रामीण भारत
  • मारवाड़ - गोडवाड टाइम्स
  • राजस्थान डायरी

राजस्थान में 13 जिले अकालग्रस्त घोषित

Shining Times News Media 26 October 2026 0
250282_HomePage_63a14be3-5270-46b6-a53b-995ba304e0f5
  • Shining Times Special Reports
  • राजस्थान डायरी

Overseas Rajasthanis are spreading the fragrance of Rajasthan’s soil across the world Invest to the maximum in a changing Rajasthan — Chief Minister Bhajan Lal Sharma

Shining Times News Media 26 August 2026
Cover Photo
  • EVENTS
  • Shining Times Special Reports
  • रंग रसिया
  • राजस्थान डायरी

कला, संस्कृति, फैशन और ग्लैमर का संगम बना ‘ग्लैम ऑफ बॉलीवुड, सीजन-2’

Shining Times News Media 16 August 2026

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-02 at 5.42.37 AM
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

अजीम गोल्ड कप क्वार्टर फाइनल : सोलफिल फाइटर्स ने 146 रन से नारायणा क्रिकेट अकादमी को हराया।

Shining Times News Media 2 November 2026 0
Sidhant Sharma, in center
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

नारायणा क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से आर एस क्रिकेट अकादमी को हरा कर मैच को किया रोमांचक। मैन ऑफ द मैच नारायणा क्रिकेट अकादमी के सिद्धांत शर्मा रहे।

Shining Times News Media 29 October 2026 0
Gorav Saini
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

जयपुर कॉल्टस क्रिकेट अकादमी ने नारायणा क्रिकेट अकादमी को 15 रन से हराया। गौरव सैनी रहे मैन ऑफ द मैच

Shining Times News Media 29 October 2026 0
3 copy
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

अब्बास क्रिकेट क्लब ने अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी को क्वार्टर फाइनल में हरा कर किया टूर्नामेंट से बाहर।

Shining Times News Media 28 October 2026 0
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
    • मतदाता सूची अपडेटेड एंड एडवांस्ड
    • जादुई किताब – पांच दिन में ऐसे बने सरपंच
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने गाने
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने नारे
    • ग्राम नेता के आकर्षक पोस्टर और अन्य सामग्री
    • ग्रामीण भारत
    • मिले ग्राम नेता से
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
    • SHINING TIMES Nov. 2026 E Edition
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के साथी
      • स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन
      • EAGLE SOFTWARES & PRINTERS
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के अग्रदूत
    • मीडिया फ्रेंड
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
    • SHINING TIMES Editorial Board
    • मीडिया फ्रेंड
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.