Skip to content
Shining Times News Media: The Public News Media of BHARAT

Shining Times News Media: The Public News Media of BHARAT

The Public News Media of Bharat

cropped-Advt.-Banner.jpeg
Primary Menu
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
    • मतदाता सूची अपडेटेड एंड एडवांस्ड
    • जादुई किताब – पांच दिन में ऐसे बने सरपंच
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने गाने
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने नारे
    • ग्राम नेता के आकर्षक पोस्टर और अन्य सामग्री
    • ग्रामीण भारत
    • मिले ग्राम नेता से
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
    • SHINING TIMES Nov. 2026 E Edition
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के साथी
      • स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन
      • EAGLE SOFTWARES & PRINTERS
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के अग्रदूत
    • मीडिया फ्रेंड
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
    • SHINING TIMES Editorial Board
    • मीडिया फ्रेंड
Live
  • Home
  • राजा - नीति
  • हमारे कार्यकाल में सवा लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, एक भी पेपर लीक नहीं — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • राजा - नीति

हमारे कार्यकाल में सवा लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, एक भी पेपर लीक नहीं — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Shining Times News Media 30 April 2026 1 minute read
239849_HomePage_a1b4e591-1f63-42e0-b59a-c0482dc962e8
Share Shining Times with the world

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बालिका शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की दूरगामी नीतियों एवं निर्णयों के माध्यम से उच्च शिक्षा तक के स्तर पर आधारभूत संरचनाओं का विकास और विस्तार सुनिश्चित करते हुए बेटियों को सुलभ शिक्षा के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पाली के रोहट में श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता कन्या गुरुकुल संस्थान द्वारा नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम तथा कन्या गुरुकुल के 10वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इस दृष्टि से यह कन्या महाविद्यालय बेटियों को शिक्षा देने में अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान शर्मा ने स्थानीय क्षेत्र की जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए डीपीआर बनवाने की घोषणा भी की।
विकास के रौडमेप में पानी-बिजली प्राथमिकता—
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप राज्य सरकार ने युवा, महिला, किसान एवं मजदूर के उत्थान को केन्द्र में रखकर प्रदेश के विकास का रौडमेप बनाया है। इस रौडमेप में बिजली-पानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। राम जल सेतु लिंक परियोजना, देवास परियोजना, यमुना जल समझौता, सोम-कमला-अम्बा आदि को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पाली क्षेत्र की योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है।
24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली—
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन के समय में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। जो वर्ष 2027 तक पूर प्रदेश में उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में 6 लाख एवं सरकारी क्षेत्र में 4 लाख रोजगार के लक्ष्य पर कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। लगभग 1 लाख 25 हजार सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है और 1 लाख 33 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया में है। वहीं, सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर भी जारी किया गया है। निजी क्षेत्र में 3 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में पेपरलीक से युवाओं के सपने टूटे, लेकिन हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को मिली शिक्षा एवं सुरक्षा—
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने एवं उनके सम्मान के लिए प्रभावी नीतियों एवं योजनाओं की रूपरेखा बनाई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान प्रारम्भ किया जिससे बालिका लिंगानुपात बढ़ा। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित की। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर-नल से जल भी दिया।
ग्राम-2026 में किसान-पशुपालक लें भाग—
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर में 23 से 25 मई को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)- 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसान, पशुपालक के साथ-साथ देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और निवेशक भाग लेंगे। उन्होंने किसानों को इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया।
मेधावी छात्राओं को 43 हजार से अधिक स्कूटियों का वितरण—
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल में 71 नए राजकीय महाविद्यालय खोलने के साथ ही, 185 नए राजकीय महाविद्यालयों के भवनों का लोकार्पण किया है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने पूरे 5 साल में केवल 57 महाविद्यालयों के भवन ही बनवाए थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भवनों के निर्माण, उन्नयन एवं जीर्णाेद्धार के लिए 125 करोड़ रुपये स्वीकृत, पीजी स्तर के 50 और यूजी स्तर के 73 महाविद्यालयों में नए विषय प्रारम्भ, प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत 330 करोड़ रूपये का अनुदान स्वीकृत करने के साथ ही, मेधावी छात्राओं को 43 हजार से अधिक स्कूटियों का वितरण किया है।
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं महिलाओं को प्रतिनिधित्व अधिकार देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी राजस्थान में आमजन के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि साध्वी भगवती बाईजी बालिका शिक्षा के क्षेत्र में नेक कार्य कर रही हैं। इनके संरक्षण में कन्या महाविद्यालय प्रारंभ होने से स्थानीय क्षेत्र की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।
समारोह में राज्यसभा सांसद  मदन राठौड़ ने कहा कि महिला शक्ति को बढ़ाने में श्री राजेश्वर भगवान आंजणी माता कन्या गुरूकुल संस्थान का अहम योगदान रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि गुरूकुल प्राचीन मूल्यों एवं जीवन संस्कारों की शिक्षा के प्रतीक रहे हैं। इस दिशा में यह संस्थान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण किया और आंजणी माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने गुरुकुल की बालिकाओं से बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों एवं योजनाओं पर संवाद किया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद पी.पी. चौधरी, लुम्बाराम चौधरी, विधायक हमीर सिंह भायल, जीवाराम चौधरी, अरुण चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित पीठाधीश्वर साध्वी भगवती बाईजी, दयाराम जी महाराज, पदमाराम जी महाराज, सुमन सुलभ जी महाराज एवं बड़ी संख्या में गुरुकुल छात्राएं और आमजन उपस्थित रहे।
Shining Times News Media

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

Author

  • Shining Times News Media

    शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

    View all posts

About The Author

Shining Times News Media

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया 15 सालों से भारत का प्रमुख लोक न्यूज मीडिया संस्थान है।

See author's posts


Share Shining Times with the world

Post navigation

Previous: महिलाएं अपने सपनों को पंख दें, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Next: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से समृद्ध बन रहा प्रदेश का वन-धन। इस वर्ष भी प्रदेशभर में लगाए जाएंगे 10 करोड़ पौधे

Related Stories

245658_HomePage_d6d01f11-7741-4205-80ea-c0692c7c8631
  • जन की बात
  • राजस्थान डायरी
  • राजा - नीति

राजस्थान संपर्क जन-अभियोग निवारण का प्रभावी मंच – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Shining Times News Media , Shining Times News Media 1 July 2026
232333_HomePage_9ed65324-ba9d-4e7d-af1d-ff66387ff5e7
  • ब्यूरोक्रेसी
  • राजस्थान डायरी
  • राजा - नीति

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वज्र प्रहार भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी एक आरएएस सहित 20 की गई नौकरी, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद

Shining Times News Media 31 May 2026
237352_HomePage_95d1659d-6133-438f-8efe-f3fcb2e87cca
  • राजस्थान डायरी
  • राजा - नीति

औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को मिली नई गति

Shining Times News Media 25 March 2026

You may have missed

WhatsApp Image 2026-11-02 at 5.42.37 AM
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

अजीम गोल्ड कप क्वार्टर फाइनल : सोलफिल फाइटर्स ने 146 रन से नारायणा क्रिकेट अकादमी को हराया।

Shining Times News Media 2 November 2026 0
Sidhant Sharma, in center
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

नारायणा क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से आर एस क्रिकेट अकादमी को हरा कर मैच को किया रोमांचक। मैन ऑफ द मैच नारायणा क्रिकेट अकादमी के सिद्धांत शर्मा रहे।

Shining Times News Media 29 October 2026 0
Gorav Saini
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

जयपुर कॉल्टस क्रिकेट अकादमी ने नारायणा क्रिकेट अकादमी को 15 रन से हराया। गौरव सैनी रहे मैन ऑफ द मैच

Shining Times News Media 29 October 2026 0
3 copy
  • EVENTS
  • SHINING TIMES
  • Sports

अब्बास क्रिकेट क्लब ने अंकित अग्रवाल क्रिकेट अकादमी को क्वार्टर फाइनल में हरा कर किया टूर्नामेंट से बाहर।

Shining Times News Media 28 October 2026 0
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
  • AZEEM GOLD CUP-26
  • SHINING TIMES SHOPPING CART
  • ग्राम नेता बनों पांच दिन में
    • मतदाता सूची अपडेटेड एंड एडवांस्ड
    • जादुई किताब – पांच दिन में ऐसे बने सरपंच
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने गाने
    • ग्राम नेता के लोक लुभावने नारे
    • ग्राम नेता के आकर्षक पोस्टर और अन्य सामग्री
    • ग्रामीण भारत
    • मिले ग्राम नेता से
  • SHINING TIMES Editorial Board
  • Internship under National Education Policy (NEP) 2020
  • SHINING TIMES E Editions
    • SHINING TIMES Nov. 2026 E Edition
  • शाइनिंग टाइम्स सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के साथी
      • स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन
      • EAGLE SOFTWARES & PRINTERS
    • सम्पूर्ण स्वाधीनता अनुभूति अभियान के अग्रदूत
    • मीडिया फ्रेंड
  • FIR Report
  • Incredible Bharat
  • SHE Times
  • Shining Book of Records
  • EVENTS
  • Shining Media Friends
  • Shining Stars
  • Shining Times Radio
  • Shining Times TV
  • Sun4U
  • Viral Pedia
  • ऑर्डर – ऑर्डर
  • खबर की खबर
  • गणराज्य
  • ची – ची
  • जन की बात
  • जयपुर टाइम्स
  • जिंदगी का फलसफा
  • झूठ बोले कौआ कांटे
  • दुनियादारी
  • धर्म – दर्शन
  • पाठशाला
  • ब्यूरोक्रेसी
  • भारत-नामा
  • राजस्थान डायरी
  • मारवाड़ – गोडवाड टाइम्स
  • रंग रसिया
  • राजा – नीति
  • रुपया – पैसा
  • समाज तंत्र
  • Shining Times Media Friend Training Programme
  • About Shining Times News Media
  • Contact Us
  • Services
  • Privacy Policy
  • Join Shining Times News Media family
    • SHINING TIMES Editorial Board
    • मीडिया फ्रेंड
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.