बॉलीवुड स्टार शाहरुख से प्रेरित एस आर के फिल्म प्रोडक्शन के डेब्यू सॉन्ग ‘पगड़ी ऊँची, मूंछों पर मरोड़; राजस्थानी रो कोई ना तोड़ ‘ को किया लांच।
बेस्ट परफॉर्मर्स को इस गाने में अभिनय का मिलेगा अवसर।
पाली जिले ने जीते तीन में से दो अवॉर्ड। विजेताओं को किया जाएगा शाइनिंग सेवन स्टार से सुशोभित।
———


का उम्दा संगम देखने को मिला। जयपुर के जवाहर कला केंद्र के कोलोब्रेशन से स्वमित्र भावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन की और से आयोजित हुए इस टेलेंट हंट इवेंट में एस आर के फिल्म प्रोडक्शन का प्रॉमिनेंट बैकअप रहा। एस आर के फिल्म्स प्रोडक्शन के डायरेक्टर भावना शर्मा और निर्देशक सुरेश मुद्गल ने बताया कि ग्लैम ऑफ राजस्थान, सीजन -2 के विजेताओं को एस आर के के डेब्यू सॉन्ग ‘पगड़ी ऊंची, मूंछों पर मरोड़.. ‘ में अभिनय का अवसर दिया जाएगा।
जवाहर कला केंद्र के रंगायन सभागार में गणेश वंदना से शुरू हुए ग्लैम ऑफ राजस्थान, सीजन -2 को समा में बांधा राजस्थानी मांड गायकी ने। आयोजन की मेंटर दया दृष्टि फाउंडेशन की डायरेक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता पूनम खंगारोत के गाइडेंस में राजस्थान की आन रानी पद्मावत, हाड़ी रानी सहल कंवर, रानी जोधा बाई जैसी ऐतिहासिक कैरेक्टर्स के अटायर में प्रतिभागियों ने प्रस्तुति देकर फैशन और ग्लैमर के इस अनोखे इवेंट को ऐतिहासिक बना दिया।

मिस ग्लैम ऑफ बॉलीवुड, मिस्टर ग्लैम ऑफ बॉलीवुड और मिसेज ग्लैम ऑफ बॉलीवुड तीन मेगा केटेगरी में हुए इस रंगारंग टेलेंट हंट इवेंट में टैलंट ग्रेडिंग का जिम्मा संभालने वाली जूरी में शाइनिंग टाइम्स के उपसंपादक, फिल्मकार और एस आर के फिल्म प्रोडक्शन के निर्देशक सुरेश मुद्गल, फिल्म मेकर, कोरियोग्राफर और पॉडकास्टर मिताली सोनी, सारा इस्माइल और एडवोकेट आशिमा खान ने निरपेक्ष जजमेंट दिये।

शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया के संस्थापक और मुख्य संपादक भँवर सिंह राणावत, समाजसेवी और टेलेंट इंस्पायरर सुधीर माथुर, उद्योगपति बसंत जैन, अमित शर्मा लियो, महावीर कुमार सोनी, आर ए एस पंकज कुमार ओझा, पूर्व वरिष्ठ उप सचिव महेश व्यास, डॉक्टर हेमंत चंदलानी, जवाहर कला केंद्र के एडीजी गोपालराम, कार्टूनिस्ट और शाइनिंग सेवन स्टार ब्रजराज सिंह राजावत, नीरू कुंद्रा, राजवीर सिंह भाटी, इवेंट मैनजर और वेश्वी मल्टीवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्ट अमन वर्मा, एडवोकेट शिव जोशी, संगीतकार नवल डांगी एवरग्रीन, मिस राजस्थान 2024 मनीषा माली, कास्टिंग डायरेक्ट और पत्रकार राहुल वर्मा, नीतू महावर, मीनू महावर, एल जी बी टी समुदाय की प्रेरक अनन्या शर्मा, एक्टर हर्षित माथुर, नवीन शर्मा, जूनियर अमिताभ राजकुमार जांगिड़ सहित शहर के कई नामी हस्तियों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। शाइनिंग टाइम्स के नागरिक पत्रकार स्वर्णिम शर्मा ने ग्लैम ऑफ बॉलीवुड का उम्दा संयोजन किया।
आयोजकों ने बताया कि टेलेंट हंट इवेंट ‘ग्लैम ऑफ बॉलीवुड, सीजन -2’ के लिए 786 प्रतिभागियों ने अपनी दावेदारी ऑनलाइन माध्यम से की। जूरी मेंबर्स ने कई चरणों में इवैल्यूएशन कर इन प्रतिभागियों में से 16 को ग्लैम ऑफ बॉलीवुड के मंच पर अपना हुनर दिखाने के लिए चुना। फैशन, केटवाकिंग, पर्सनालिटी, कॉन्फिडेंस, प्रेजेंटेशन जैसे कई राउंड्स के बाद तीन विजेताओं को ‘ग्लैम ऑफ बॉलीवुड, सीजन -2’ का ताज पहनाया गया। ख्यात्मान रोबोफेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में भारत का नाम रोशन करने वाली इनाया खान और उनके पेरेंट्स का इवेंट में विशेष बहुमान किया गया।

ग्लैम ऑफ बॉलीवुड की फाउंडर डॉक्टर भावना शर्मा ने बताया कि राजस्थान के इस गाला इवेंट का उद्देश्य केवल मॉडलिंग और फैशन तक सीमित नहीं है। वे चाहती है कि ग्लैम ऑफ बॉलीवुड के जरिए राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, पारंपरिक वेशभूषा से नई पीढ़ी को जोड़ा जाए। भावना शर्मा ने कहां की आधुनिकता की दौड़ में अब ऐसे आयोजनों की महती जरूरत है जो युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति पर गर्व करने और उससे जुड़ने की प्रेरणा दे सके। ग्लैम ऑफ बॉलीवुड के लगातार हुए दो सत्रों में उन्होंने और उनकी समर्पित टीम ने संदेश दिया कि यह केवल एक फैशन शो नहीं है बल्कि राजस्थान की संस्कृति, प्रतिभा और गौरव को सशक्त मंच देने का प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘ग्लैम ऑफ बॉलीवुड’ के आगामी सीजंस और भव्य और टैलेंट्स के लिए बॉलीवुड सहित सिनेमा जगत के गेटवे बनेंगे। ग्लैम ऑफ बॉलीवुड की फाउंडर और शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया की उपसंपादक भावना शर्मा ने घोषणा की कि सीजन -2 के विजेताओं को शाइनिंग सेवन स्टार्स के लिए भी चयनित किया जाएगा।
—————————————————————–
‘पगड़ी ऊंची, मूंछों पर मरोड़; राजस्थानी रो कोई ना तोड़’ के ऑडियो की हुई धमाकेदार लॉन्चिंग
ग्लैम ऑफ बालीवुड, सीजन -2 का सबसे बड़ा अट्रैक्शन रहा एस आर के फिल्म प्रोडक्शन के टॉक ऑफ द टाउन डेब्यू सॉन्ग ‘पगड़ी ऊंची, मूंछों पर मरोड़; राजस्थानी रो कोई ना तोड़’ के ऑडियो लॉन्चिंग का। एस आर के फिल्म प्रोडक्शन की फाउंडर डायरेक्टर डॉक्टर भावना शर्मा ने अतिथियों के साथ जोश के साथ गाने पर नाच कर एस आर के फ़िल्म प्रोडक्शन और उसके डेब्यू सॉन्ग के साथ अपने एक्साइटमेंट को अनवील किया।
राजस्थान की कला, संस्कृति, परम्परा और गौरवशाली विरासत को दर्शाते गीतकार डॉक्टर भावना शर्मा के इस गाने को अभिषेक मिश्रा ने स्वर दिया है। संगीत निर्देशन अमित ओझा ने किया। गाने की रिकॉर्डिंग जयपुर के जाने माने रिकॉर्डिंग स्टूडियो सारांश स्टूडियो में हुई। मतवाली राजस्थानी भाषा के इस गीत के फिल्मांकन में निर्देशन का जिम्मा फिल्मकार सुरेश मुद्गल संभाल रहे है। वहीं कास्टिंग डायरेक्शन राहुल वर्मा संभाल रहे है। एस आर के फिल्म प्रोडक्शन की डायरेक्टर डॉक्टर भावना शर्मा ने घोषणा की है कि ग्लैम ऑफ बॉलीवुड, सीजन -2 के विजेताओं को इस गाने में अभिनय का अवसर दिया जाएगा।
—————————————————-
पाली जिले ने गाड़े झंडे, तीन में से दो अवॉर्ड को पाली के प्रतिभागियों ने किये अपने नाम
राजस्थान के कोने कोने से हुए टेलेंट सर्चिंग के मेगा इवेंट ग्लैम ऑफ राजस्थान, सीजन – 2 के ताज को हासिल करना हर किसी प्रतिभागी के लिए मोमेंट ऑफ प्राइड रहा। कड़े मुकाबले और जूरी की पैनी वाचिंग के बीच पाली के रितु राज राठौड़ ने मिस ग्लैम ऑफ बॉलीवुड, पाली जिले के देसुरी कस्बे के अभिमन्यु राजपुरोहित ने मिस्टर ग्लैम ऑफ बॉलीवुड का सिरमौर हासिल किया। जयपुर की जया शर्मा ने मिसेज ग्लैम ऑफ बॉलीवुड का ताज अपने नाम किया। गौरतलब है कि रितुराज राठौड़ ने फिल्मकार गजेंद्र सिंह मंडली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाप बेटी’ में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा चुकी है।



