शिक्षा में नवाचार, रोजगारोन्मुखी शिक्षा और बच्चों में कौशल तथा व्यक्तित्व विकास के साथ साथ गरीबों की मदद, पर्यावरण संरक्षण, कौशल ट्रेनिंग के लिए स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। कौशल शिक्षा फाउंडेशन की डायरेक्टर भावना शर्मा ने बताया कि इस संस्थान से जुड़े विद्यार्थी समाज में आत्मविश्वास के साथ अलग पहचान रखते है।
स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन के फैशन ट्रेनिंग कैंप युवा और युवतियों के लिए आकर्षण के केंद्र होते है। संस्थान अपने साथ जुड़े बच्चों और व्यक्तियों को फैशन और व्यक्तित्व निखर के लिए समय समय पर पब्लिक इवेंट्स कर उन्हें मंच प्रदान करती है।
“स्कूलों में किताबी शिक्षा को देख कर मेरे मन में भारत के भविष्य बच्चों के लिए व्यवहारिक शिक्षा मॉड्यूल स्थापित करने का भाव जगा। स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन उसी की परिणीति है। कम समय में ही फाउंडेशन की सफलता से खुशी मिलती है।”
भावना शर्मा, डायरेक्टर स्वामित्रभावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन